ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / bihar / सर्दी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पटना में इस साल का सबसे ठंडा दिन...

सर्दी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पटना में इस साल का सबसे ठंडा दिन आज

29-Jan-2021 08:33 PM

PATNA : राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। पटना में सर्दी ने इस साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। आज का दिन साल का सबसे ठंडा दिन रहा है। पटना में आज अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले इस साल में सबसे कम पारा 16.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। ठंड का आलम यह है कि सुबह में आद्रता 100 फ़ीसदी तक रही। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री नीचे पहुंच गया है जिसके कारण आज दिन भर कोल्ड डे कंडीशन बना रहा। 


मौसम विभाग ने अपनी तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान में बताया है कि फिलहाल अगले 48 घंटों तक राज्य के ज्यादातर जिलों में डे कोल्ड कंडीशन की स्थिति रहेगी। पिछले दो दिनों में पटना समेत गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, फारबिसगंज, छपरा, दरभंगा, पूर्णिया में कोल्ड डे कंडीशन रही है। आज विजिबिलिटी भी दिन के वक्त काफी कम रही। सूबे में आज सबसे ठंडा वाल्मीकिनगर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 


मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है उसके मुताबिक बिहार में अभी पारा और नीचे जा सकता है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी आने की वजह से राज्य के दक्षिणी हिस्से में बादल तेजी से बने हैं और इस वजह से तेज हवा का प्रकोप बिहार में देखने को मिल रहा है। राज्य के कई हिस्से में आज हल्की बारिश भी हुई। रजौली और शेरघाटी में 4 मिलीमीटर जबकि औरंगाबाद में 2.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।