ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति
26-Mar-2022 10:15 AM
PATNA : इस साल बिहार में 20 हजार नर्सों की नियुक्ति होगी. विधान परिषद में वित्तीय वर्ष-2022-23 के बजट पर चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार को यह घोषणा की. इसके साथ ही सदन ने ध्वनिमत से स्वास्थ्य विभाग की 16 हजार एक सौ 31 करोड़ रुपये के बजट को पारित कर दिया. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 8900 नर्सों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो चली है. 10 हजार पदों को भरने की तैयारी है. तीन साल में विभिन्न कोटियों के करीब 30 हजार पद भरे जायेंगे.
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जनरल मेडिकल अफसर के सिर्फ 220 पद रिक्त हैं. स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के लिए 272 पदों का सृजन किया गया है. स्पेशलिस्ट के खाली तीन हजार पदों में एनेस्थेटिस्ट के एक हजार पद खाली हैं. इनको भी जल्दी भर लिया जायेगा. वह सदन में विभागीय बजट पर वाद- विवाद के बाद सरकार की ओर से जवाब दे रहे थे.
मंगल पांडेय ने सदन को बताया कि सरकार प्रति व्यक्ति, प्रति वर्ष के , 35 रुपये दवाओं पर खर्च कर रही है. इसके तहत वार्षिक खर्च 400 करोड़ रुपये आ रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार मोतिहारी और मुंगेर में नए मेडिकल कालेज खोलेगी. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई में डबल इंजन की सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विकास में जुटी है.