प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट
03-Feb-2021 04:15 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: जिले के अतौआ रोड स्थित मानस भारती स्कूल में उस वक्त अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब इंटर परीक्षा केन्द्र पर तैनात शिक्षक की अचानक मौत हो गई।आज सुबह इंटर परीक्षा केंद्र पर जब वे पहुंचे थे तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
केन्द्राधीक्षक ने इसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को दी। जिसके बाद एम्बुलेंस से उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दीपक कुमार गया जिले के एपी कॉलोनी के रहने वाले थे। जो नवादा के नगर मध्य विद्यालय में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। जिनकी ड्यूटी इंटर परीक्षा केन्द्र पर लगी थी। तभी अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि दीपक कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे बावजूद इसके उन्हें इंटर की परीक्षा में लगाया गया था। इसी दौरान उनकी तबीयत और बिगड़ गई जिसके कारण उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। परीक्षा केंद्र पर हुई इस घटना से अन्य शिक्षक भी सकते में हैं।