‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी
03-Feb-2021 10:45 AM
MUZAFFARPUR : इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में इंटर की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया.
हादसा मुजफ्फरपुर के सकरा थाना इलाके के विशनपुर बखरी का है, जहां इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत होने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है. मृतक छात्र की पहचान पूसा के मोहम्मदा के रहने वाले अविनाश के रुप में की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पूसा के मोहम्मदा निवासी 18 साल के अविनाश और नीरज एक साथ परीक्षा देने जा रहे थे, इसी दौरान दोनों अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही अविनाश की मौत हो गई, वहीं नीरज गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घायल नीरज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
वहीं हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. हालांकि घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए. गुस्साए लोगों ने विरोध करते हुए सड़क जाम कर दिया है. वहीं मौके पर पहुंच पुलिस गुस्साए लोगों को समझाने का काम कर रही है. मृत छात्र के डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.