ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / इंदिरा आवास मांगा तो मिलने लगी जान से मारने की धमकी, जनता दरबार...

इंदिरा आवास मांगा तो मिलने लगी जान से मारने की धमकी, जनता दरबार में फरियादी की बात सुन नीतीश ने मुख्य सचिव को बुलाया

18-Apr-2022 11:14 AM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग विभागों से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के सामने जो मामले आ रहे हैं उनमें इंदिरा आवास से जुड़े कई मामले भी शामिल है लेकिन सबसे दिलचस्प मामला मुख्यमंत्री के सामने तब आया जब एक युवक ने यह आरोप लगाया कि इंदिरा आवास मांगने पर उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। 


फरियादी युवक की बात सुनकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हैरत में पड़ गए। दरअसल युवक ने मुख्यमंत्री के सामने यह कहा कि साल 2017 में उसका घर जल गया था घर जलकर खत्म होने के बाद उसने इंदिरा आवास योजना के तहत मदद की गुहार लगाई लेकिन उसे अब आवास की जगह धमकियां मिल रही हैं। युवक का कहना है कि योजना से जुड़े कुछ लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।


युवक ने जब इतनी बात मुख्यमंत्री के सामने कहीं तो मुख्यमंत्री ने तत्काल राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को अपने पास बुला लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देखिए जरा क्या हो रहा है। सीएम ने कहा कि अगर कोई आवास मांगता है तो उसे धमकी कौन दे रहा है और यह मामला अगर लोक शिकायत निवारण में गया तो फिर उस पर पहल क्यों नहीं की गई। मुख्यमंत्री जब यह बात मुख्य सचिव को कह रहे थे तो उनके प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ ने कहा कि युवक को 2008 में इंदिरा आवास का लाभ मिला है लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस मामले पर गंभीरता से निर्णय लेने के लिए कहा।