ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता

Home / bihar / Train Accident: एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एयर फोर्स जवान की मौत, छुट्टी पर...

Train Accident: एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एयर फोर्स जवान की मौत, छुट्टी पर जा रहे थे घर

Train Accident: बिहार के कटिहार में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक एयर फोर्स जवान की मौत हो गई है. जवान घर छुट्टी मानाने घर जा रहे थे.

22-May-2025 03:58 PM

By First Bihar

Train Accident: बिहार के कटिहार में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें जम्मू तवी-अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक एयर फोर्स जवान की मौत हो गई है। यह घटना गुरुवार कटिहार रेलखंड के गौछारी स्टेशन की है। घटना तब हुई जब 27 साल के कुणाल कुमार छुट्टी मनाने अपने अपने पैतृक गांव खगड़िया के खुटहा आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रेन की चपेट में आ गए और ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। 


जानकारी के अनुसार, जम्मू तवी-अमरनाथ एक्सप्रेस (85653) की चपेट में आने से कुणाल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। महेशखूंट जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना उस वक्त हुई जब जवान न्यू जलपाईगुड़ी से मानसी स्टेशन की ओर आ रहे थे। ट्रेन की चपेट में आने से गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया।


कुणाल कुमार गाजियाबाद में एयरफोर्स में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। वे हाल ही में, 7 मई को विवाह बंधन में बंधे थे और विवाह के कुछ दिनों बाद 12 मई को ड्यूटी पर लौट गए थे। अब वे दोबारा छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव खगड़िया जिले के खुटहा लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दुखद हादसा हो गया।


इस घटना की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और स्थानीय ग्रामीणों में मातम का माहौल है। नवविवाहिता पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। कुणाल के सहकर्मी और पड़ोसी भी स्तब्ध हैं कि एक हंसता-खेलता नौजवान, जिसकी जिंदगी की नई शुरुआत हुई थी, अचानक काल के गाल में समा गया।


घटना की सूचना मिलने के बाद रेल पुलिस (GRP) और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वायुसेना को भी इस दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है, और संबंधित विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट- अनिश कुमार