देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
11-Jun-2021 08:39 AM
PATNA : देशभर के डॉक्टरों के साथ-साथ बिहार के डॉक्टर भी 18 जून को 4 घंटे के लिए ओपीडी सेवा बंद करेंगे। दरअसल योग गुरु बाबा रामदेव की तरफ से एलोपैथी के खिलाफ की गई टिप्पणियों के विरोध में डॉक्टरों ने 4 घंटे तक ओपीडी सेवा बंद करने का फैसला किया है। डॉक्टर बाबा रामदेव के खिलाफ विरोध जता रहे हैं आपको बता दें कि सुबह 8:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक के सभी एलोपैथिक डॉक्टर ओपीडी सेवा नहीं देंगे।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी आईएमए की गुरुवार को हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में यह फैसला लिया गया। बिहार आईएमए के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अजय कुमार और सचिव डॉ सुनील कुमार ने संगठन के सभी शाखाओं के अध्यक्षों और सचिवों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। बिहार में कोई भी डॉक्टर 4 घंटे तक ओपीडी सेवा नहीं देगा।
आईएमए ने कहा है कि बाबा रामदेव ने चिकित्सा विज्ञान, आधुनिक चिकित्सा पद्धति, कोविड टीकाकरण और कोविड काल में शहीद हुए डॉक्टरों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। 9 जून की बैठक में यह फैसला लिया गया कि बाबा रामदेव के अपमानजनक के बयानों के खिलाफ 18 जून को 4 घंटे तक ओपीडी सेवा बाधित रखी जाएगी। संगठन का कहना है कि अगर बाबा रामदेव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो आगे आंदोलन और तेज होगा।