ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / IGIMS के सुरक्षाकर्मियों को 3 महीने से नहीं मिला वेतन; लॉकडाउन के बीच...

IGIMS के सुरक्षाकर्मियों को 3 महीने से नहीं मिला वेतन; लॉकडाउन के बीच कर रहे ड्यूटी, अब काम किया ठप

01-Apr-2020 12:31 PM

PATNA : राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। पटना के आईजीआीएमएस के सुरक्षाकर्मियों ने अचानक काम बंद कर दिया है। तीन महीने से सुरक्षाकर्मियों  को वेतन नहीं मिला है। बावजूद इसके सुरक्षाकर्मी लॉकडाउन के बीच अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

news image

आईजीआईएमएस में आज सुरक्षाकर्मियों के सब्र का बांध टूट गया। तीन महीने से बिना वेतन के काम कर रहे सुरक्षाकर्मियों का सब्र आज जवाब दे गया। उन्होनें अचानक काम ठप कर दिया है। सुरक्षाकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया है।


महिला सुरक्षाकर्मी चित्रलेखा देवी अपना दुखड़ा सुनाते-सुनाते फफक-फफक कर रो पड़ी । सुरक्षा एजेंसी के मालिक उन्हें आईजीआईएमएस प्रबंधन के पास भेजते है तो आईजीआईएमएस उन्हें एजेंसी के पास। अब बिना वेतन के उन्हें हटाया जा रहा है।

news image

आईजीआईएमएस की सुरक्षा में ज्यादातर एक्स आर्मी मैन लगे हुए हैं। जिन्हें कंपनी और संस्थान दोनों की तरफ से ही दिसंबर से ही वेतन के लिए  टहलाया जा रहा है। 20 मार्च की आखिरी डेडलाइन सिक्यूरिटी कंपनी की तरफ से भुगतान के मद्देनजर दी गयी थी वो भी निकल गयी लेकिन उन्हें वेतन नहीं मिला। ड्यूटी पर तैनात रिटायर्ड सूबेदार कृष्णा प्रसाद ने बताया कि कंपनी ने ईपीएफ और ईएसआई का भी लाभ नहीं दिया है। महीनों से वेतन अलग रोक रखा हौ। हालत ये हो गयी है कि कई परिवार भूखमरी की कगार पर पहुंच गये हैं।