ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा

Home / bihar / कैंसर से बेटियों की सुरक्षा: HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ: 13 लाख किशोरियों...

कैंसर से बेटियों की सुरक्षा: HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ: 13 लाख किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्तर पर HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य में 14–15 वर्ष आयु वर्ग की 13 लाख किशोरियों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

28-Feb-2026 05:04 PM

By First Bihar

PATNA: देश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्धेश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय स्तर पर किया। इस अभियान का लक्ष्य हर साल सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 14 साल की लगभग 1.15 करोड़ लड़कियों को टीका लगाना है।


यह टीका सरकारी हेल्थ सेंटर पर मुफ्त में दी जाएगी। एचपीवी टीकाकरण के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान के शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारी सरकार सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने भी अपना संबोधन किया। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पटना स्थित आईजीआईएमएस परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़े तथा माननीय प्रधानमंत्री के अभिभाषण को सुना। 


स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य के लिए ये गर्व की बात है कि बिहार ने सबसे पहले एचपीवी टीकाकरण की शुरूआत की। बिहार ने लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 9 -14 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों के लिए एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ किया था। उस समय दो-डोज प्रणाली के अंतर्गत टीकाकरण किया गया। अब तक राज्य में 6, लाख 79 हजार से अधिक किशोरियों को प्रथम डोज तथा 85,000 से अधिक को द्वितीय डोज प्रदान की जा चुकी है। शेष पात्र किशोरियों को निर्धारित समयावधि पूर्ण होने पर दूसरी खुराक दी जाएगी। 


राज्य सरकार की यह योजना अब भारत सरकार के राष्ट्रीय कार्यक्रम के साथ समाहित कर दी जाएगी। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में स्तन कैंसर के बाद दूसरा सबसे आम कैंसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने संकल्प लिया है कि भविष्य में बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाया जाएगा और इस बीमारी से होने वाली मौतों को रोका जाएगा। बिहार को इस वर्ष 14 -15 वर्ष आयु वर्ग की 13 लाख किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। राज्य के सभी जिलों एवं प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 


मंगल पांडेय मंत्री ने कहा कि “स्वस्थ बेटी, सुरक्षित बिहार - सशक्त होगा हमारा संसार” के संकल्प के साथ यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने राज्य स्वास्थ्य समिति, जिला स्वास्थ्य अधिकारियों एवं सभी स्वास्थ्य कर्मियों से लक्ष्य प्राप्ति हेतु समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार निर्धारित 13 लाख टीकाकरण लक्ष्य को समयबद्ध रूप से प्राप्त करेगा और देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करेगा।


 इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश सिंह ने भी अपने संबोधन में टीकाकरण की गतिशीलता पर जोर दिया। इस कार्यक्रम के अवसर पर लोकेश कुमार सिंह, सचिव, स्वास्थ्य विभाग, अमित कुमार पाण्डेय, कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, श्रीमती अनुपमा सिंह, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग, अमिताभ सिंह, आप्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्री, राजेश कुमार, प्रशासी पदाधिकारी, राज्य स्वास्थ्य समिति, मनीष मंडल चिकित्सक अधीक्षक आईजीआईएमएस के साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहें। साथ ही आईजीआईएमएस के अन्य अधिकारी, चिकित्सक गण और कर्मचारी समेत राज्य स्वास्थ्य समिति के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी भी मौजूद रहें।news imagenews imagenews imagenews image

news image