पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
19-Sep-2025 07:38 PM
By Ranjan Kumar
Bihar News: कैमूर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के दुर्गावती थाना में तैनात एक होमगार्ड जवान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय दिनेश पांडेय के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय पुलिस की मदद से दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जवान दिनेश पांडे मूल रूप से कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के लहूरबारी गांव के रहने वाले थे। हालांकि वर्तमान में वे अपने ससुराल अखलासपुर भभुआ में रह रहे थे। रिश्तेदारों ने बताया कि उनकी कोई संतान नहीं थी और वे अकेले ही जीवन व्यतीत कर रहे थे।
दिनेश पांडे ने 1989 में होमगार्ड के तौर पर अपनी सेवा की शुरुआत की थी। लंबे समय तक लगातार ड्यूटी करने के बाद वे पिछले 36 वर्षों से इस विभाग में कार्यरत थे। पिछले 4 महीने से उनकी तैनाती दुर्गावती थाना में की गई थी, जहां ड्यूटी पर रहने के दौरान यह दर्दनाक घटना घटी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। साथी जवानों और अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। वहीं घटना के बाद परिजन और रिश्तेदार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। शव को देखते ही वहां मौजूद परिजन फूट-फूटकर रो पड़े।
दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संगीता सिन्हा ने बताया कि स्थानीय पुलिसकर्मियों द्वारा एक मरीज को अस्पताल लाया गया था, जिन्हें देखने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने प्रथम दृष्ट्या मौत का कारण हार्ट अटैक की आशंका जताई है। होमगार्ड जवान की अचानक मौत ने पूरे पुलिस महकमे को गमगीन कर दिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।