पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
23-Feb-2021 02:41 PM
PATNA : कोरोना को लेकर बिहार सरकार एक बार फिर अलर्ट मोड पर आ गई है. देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण में अचानक आई वृद्धि को देखते हुए सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को सभी जिलों में संक्रमित लोगों की पहचान के लिए टेस्टिंग और मास्क, सोशिल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का निर्देश दिया गया है.
इन सब के बीच आने वाले त्योहार होली को देखते हुए भी स्वास्थ्य विभाग अभी से चिंतित है. इस बारे में पटना की सिविल सर्जन विभा कुमारी ने बताया कि होली से पहले बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले लोगों को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है.सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए डॉक्टरों की सूची तैयार की जा रही है और उन्हें स्टेशन से लेकर एयरपोर्ट पर तैनात किया जाएगा.
डाक्टरों की टीम सभी सार्वजनिक जगहों पर तैनात किया जाएगा और उनके साथ मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि बाहर से आ रहे लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग के साथ कोविड टेस्ट किया जाएगा.ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि बिहार में खत्म हो चुकी कोरोना की संक्रमण की रफ्तार फिर से न बढ़े. इसके लिए जिला प्रशासन औऱ स्वास्थ्य विभाग एक साथ मिलकर काम करेगा ताकि बाहर से आए लोग जांच कराने से इंकार न करें.
बता दें कि महाराष्ट्र छतीसगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, केरल समेत कई राज्यों में कोरोना के आंकड़े बढ़ने लगे हैं. इन राज्यों में बड़ी संख्या में बिहार के लोग काम करने जाते हैं और ये लोग होली में वापस घर आते हैं. तो ऐसे में अब एक बार फिर से सरकार के सामने चुनौती है कि लाखों की तादाद में बिहार वापस आने वाले लोगों के लिए किस तरह का इंतजाम किया जाए.