ब्रेकिंग न्यूज़

‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार

Home / bihar / होली के दिन पटना में मिले कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज, संक्रमितों की...

होली के दिन पटना में मिले कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज, संक्रमितों की तादाद लगातार बढ़ रही

30-Mar-2021 06:56 AM

PATNA : होली के दिन राजधानी पटना में कोरोना के सबसे ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं। होली के दिन बिहार के 30 जिलों में 239 नए मरीजों की पहचान की गई है। राजधानी पटना में 113 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं जबकि भागलपुर में 16, जहानाबाद में13, मधुबनी में 12 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। बाकी अन्य जिलों में मरीजों की तादाद 10 से कम है। 


होली के दिन में नए आंकड़े आने के बाद अब राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1487 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 97 संक्रमित इलाज के बाद ठीक हुए हैं। राज्य में रिकवरी रेट 98.35 फ़ीसदी है। सोमवार को एक कोरोना मरीज की मौत इलाज के दौरान हुई है। राज्य में 70000 से ज्यादा सैंपल की जांच की गई। 


बिहार में अब तक कोरोना से संक्रमित 2 लाख 65 हजार 194 मरीजों की पहचान की जा चुकी है जिनमें से 2 लाख 62 हजार 133 मरीज इलाज के बाद ठीक भी हो चुके हैं। राज्य में अब तक 1573 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। सोमवार को राजधानी पटना के लगभग हर इलाके से नए संक्रमित पाए गए हैं। बोरिंग रोड, श्री कृष्णापुरी, बुद्धा कॉलोनी, एग्जीबिशन रोड, कदमकुंआ जैसे इलाकों से नए मरीज मिले हैं।