पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
13-Mar-2025 06:59 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: होली के मौके पर बिहार में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। पटना जिले में 594 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और करीब पांच हजार जवानों की तैनाती रहेगी। होली और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा है कि कहीं भी कोई गड़बड़ी करे, तो फौरन डायल 112 और जिला नियंत्रण कक्ष 0612- 2219810, 2219234 पर कॉल करके सूचना दें। इसके साथ ही पुलिस नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9470001389 पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं। वहीं शुक्रवार को जुमे की नमाज के वक्त सभी मस्जिदों के पास पुलिस तैनात रहेगी।
हुड़दंगियों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से पुलिस-प्रशासन निगरानी करेगी। इसके साथ ही तीन टीमें सोशल मीडिया पर नजर रखेंगी। अगर किसी ने सोशल मीडिया पर किसी तरह की भड़काऊ पोस्ट जैसे फोटो, मैसेज, मीम या वीडियो डाला तो उनकी होली जेल में कटेगी। वहीं ट्रैफिक पुलिस भी रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों को भी गिरफ्तार करेगी।
होली को लेकर पटना सदर अनुमंडल में 94, पटना सिटी अनुमंडल में 160, दानापुर अनुमंडल में 66, बाढ़ अनुमंडल में 142, मसौढ़ी अनुमंडल में 58 और पालीगंज अनुमंडल में 74 स्थानों पर दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। आपात स्थिति से निबटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम और मोबाइल पार्टी को भी लगाया गया है। 14 से 15 मार्च तक नदियों में निजी नाव नहीं चलेंगी।