पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
31-Dec-2025 06:34 PM
By First Bihar
PATNA: स्वास्थ्य विभाग के एक कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हिजाब खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले दिनों वायरल हुआ था। जिसे लेकर खुब विवाद भी हुआ। यह विवाद आज भी शांत होता नहीं दिख रहा है।
दरअसल नियुक्ति पत्र के वितरण के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कथित तौर पर एक आयुष डॉक्टर की नकाब (हिजाब) खींची थी। जिसके बाद विवादों में आईं डॉक्टर नुसरत प्रवीण के नौकरी ज्वाइन करने को लेकर सस्पेंस गहराया हुआ है। उन्होंने अभी तक आयुष डॉक्टर के रूप में नौकरी ज्वाइन नहीं की।
आज 31 दिसंबर को ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि थी। लेकिन आज भी उन्होंने नौकरी ज्वाइन नहीं की। जबकि 63 डॉक्टरों ने ड्यूटी ज्वाइन कर लिया है। अब ज्वाइनिंग का डेट खत्म हो गया है। इस संबंध में पटना के सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि आयुष डॉक्टर नुसरत प्रवीण ने आज भी नौकरी ज्वाइन नहीं किया।
उन्होंने कहा कि अब ज्वाइनिंग की संभावना बेहद ही कम है। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही तिथि बढ़ा दी थी। अब ज्वाइनिंग डेट नहीं बढ़ने वाली है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि नुसरत प्रवीण स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर अपील करती है कि किसी कारणवश वो ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर पाई। तब विभाग से विशेष निर्देश मिलने पर उनकी ज्वाइनिंग हो सकती है। इसके लिए उनको विभाग में अपील करना होगा। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद तिथि बढ़ाई जा सकती है, यह कोई नहीं बात नहीं है। यह सब विभागीय स्तर से होता है।
