Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
26-May-2023 01:40 PM
By First Bihar
BUXAR: बिहार के बक्सर से खबर है जहां आम तोड़ने के लिए पेड़ पर छड़े युवक की मौत हो गई. युवक अपने आम के पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था इसी दौरान उसका पैर अचानक हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया. जिससे वह बुरी तरह से वहीं पर झुलस गया. जिसके बाद उसे आनन फानन में हॉस्पिटल ले जायेगा गया. जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
घटना मुरार थाना अंतर्गत अमसरी गांव का हैं. जहां हाइटेंशन तार की चपेट में आने के बाद वह युवक बुरी तरह झुलस गया. वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मृतक के शव को पेड़ से उतारा गया. वहां से पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है. मृतक युवक की पहचान अमसरी गांव निवासी रामप्रवेश गड़ेरिया के पोते नीतीश कुमार के रूप में हुई है.
इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि पूरे जिले में बिजली कंपनी की लापरवाही के कारण इस तरह का हादसा आए दिन होते रहता है. वहां मौजूद कई लोगों का कहना है कि यदि तार को पोल के सहारे लेकर बाहर जाया जाता. तब आज इस तरह की कोई अनहोनी नहीं होती. वही इस घटना को लेकर मुरार थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद ने युवक की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलोग इस मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं.