ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / Bihar News: तेज आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही, कई घर जमींदोज, बिजली पोल...

Bihar News: तेज आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही, कई घर जमींदोज, बिजली पोल और पेड़ गिरे, फसलों को नुकसान

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश से भारी तबाही हुई। कई कच्चे घर जमींदोज हो गए, बिजली के पोल और पेड़ गिर गए जिससे बिजली और आवागमन दोनों बाधित हो गया। गेहूं और मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है|

13-Apr-2025 01:45 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले में बीती रात आई तेज आंधी और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। इस तूफान की चपेट में आकर कई कच्चे मकान पूरी तरह बर्बाद हो गया । शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई जगहों पर बिजली के खंभे और विशालकाय पेड़ उखड़ कर गिर पड़े। इससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। वहीं, पेड़ गिरने के कारण रास्ते बंद हो गए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है। 


शहर के बलुआही क्षेत्र में बिजली का पोल और पेड़ गिरने से कई घरों को नुकसान हुआ है। इस हादसे में कुछ मवेशी भी घायल हो गए हैं। इसके साथ ही CPI कार्यालय की चाहरदीवारी भी गिर गई है।जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |


तेज हवाओं और बारिश से खेतों में लगी गेहूं और मक्के की फसल को भी भारी क्षति पहुंची है। लहलहाती फसलें आंधी के कारण जमीन पर बिछ गई हैं। अपनी आंखों के सामने मेहनत की फसल को बर्बाद होता देख किसान बेहद दुखी और चिंतित नजर आ रहे हैं।अब किसान सरकारी  मदद की उम्मीद लगाकर बैठे है|