बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय
08-Dec-2025 11:49 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के हाजीपुर-छपरा फोरलेन सड़क का निर्माण जनवरी 2026 से शुरू होने की संभावना है। करीब 15 साल के लंबे इंतजार के बाद इस सड़क का निर्माण साल 2026 में पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। पहले इस सड़क का निर्माण करने वाली कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगा था, जिसके बाद उसे हटा दिया गया था।
जानकारी के मुताबिक, अब रायपुर की नई कंपनी को सड़क निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी फिलहाल काम शुरू करने की कागजी प्रक्रिया में लगी हुई है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद हाजीपुर, सोनपुर, पटना और छपरा के बीच यात्रा आसान हो जाएगी। हाजीपुर-छपरा के बीच एनएच-19 सड़क की लंबाई लगभग 66.74 किलोमीटर है।
यह सड़क टेकनिवास से शुरू होकर डोरीगंज, दिघवारा, नयागांव, सोनपुर होते हुए हाजीपुर तक जाती है। यह मार्ग मुख्यतः शहर से बाहर है, इसलिए सड़क बन जाने के बाद आवागमन में लोगों का समय काफी बचेगा। सड़क निर्माण में सोनपुर और हाजीपुर के बीच गंडक नदी पर गार्डर लॉन्च, पुल पर स्लैब कास्टिंग और दूसरे लेन के निर्माण के साथ सड़क की दो लेयर पिचिंग बाकी है।
हाजीपुर से छपरा तक 66 किलोमीटर लंबाई की एनएच-19 सड़क को फोरलेन में बदलने की मंजूरी साल 2010 में दी गई थी। इसके बाद 2011 में टेंडर प्रक्रिया के जरिए हैदराबाद की निर्माण एजेंसी को इसका काम सौंपा गया था। अलग-अलग कारणों से निर्माण कार्य में समस्याएं आती रहीं, जिससे परियोजना पूरी होने में देरी होती रही। अंततः इस निर्माण एजेंसी को हटा दिया गया और अब सड़क निर्माण की जिम्मेदारी रायपुर की नई कंपनी को दी गई है।