ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

Home / bihar / PM Modi Birthday 2025: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में विशेष...

PM Modi Birthday 2025: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में विशेष पूजा-अर्चना, प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना

PM Modi Birthday 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गया जी में मां मंगला गौरी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया गया, जिसमें उनके दीर्घायु और भारत की प्रगति की कामना की गई।

17-Sep-2025 11:53 AM

By FIRST BIHAR

PM Modi Birthday 2025: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गयाजी की पावन भूमि पर विशेष पूजा-पाठ और महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया गया। यह अनुष्ठान ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण शक्ति स्थल मां मंगला गौरी मंदिर में संपन्न हुआ।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष पंकज मिश्रा सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मां मंगला गौरी से माननीय प्रधानमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। 


हवन और महामृत्युंजय जाप में उपस्थित लोगों ने यह प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर होता रहे और देश शीघ्र ही विश्व गुरु बनने के संकल्प को साकार करे। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में भारत को नई दिशा और नई पहचान दी है। 


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। यही कारण है कि आज देश का हर वर्ग उनके नेतृत्व में खुद को सुरक्षित और गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जीवन सभी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी