देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
21-May-2025 12:18 PM
By First Bihar
Gupteswar Pandey on manish pandey : बिहार के पूर्व डीजीपी और अब आध्यात्मिक जीवन जी रहे आचार्य गुप्तेश्वर पांडेय ने यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप के साथ पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में हुई मारपीट पर बेहद व्यंग्यात्मक अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में इस पूरे मामले को लेकर कटाक्ष और आलोचना करते हुए लहजे में लिखा, जिसमें डॉक्टरों को देशभक्त और मनीष कश्यप को पाकिस्तानी एजेंट करार दे दिया।
गुप्तेश्वर पांडेय ने पोस्ट में लिखा कि बिहार में मनीष कश्यप नाम के एक पत्रकार हैं। अभी एक डॉक्टर साहब ने बताया कि मनीष के निजी संबंध पाकिस्तानी सेना के जनरल मौलाना मुनीर से हैं। जनरल मुनीर ने ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने के लिए मनीष को पटना भेजा था – बम, गोला, बारूद, मिसाइल और एटम बम के साथ पीएमसीएच को उड़ाने के लिए!
पांडेय के अनुसार, डॉक्टरों ने इस अंतरराष्ट्रीय साजिश की भनक लगते ही देशभक्ति से लबरेज़ होकर मनीष कश्यप पर धावा बोल दिया। “बिना बम-मिसाइल की परवाह किए” मनीष को घायल कर दिया लेकिन मारने से बचा लिया क्योंकि “डॉक्टर हिंसा में विश्वास नहीं करते। उन्होंने आगे कहा कि मनीष के पास से AK-47, बम और मिसाइल बरामद हुए हैं और डॉक्टर अब एटम बम ढूंढने में लगे हैं।
गुप्तेश्वर पांडेय ने केंद्र सरकार से अपील की कि इस ‘राष्ट्र रक्षा’ में भाग लेने वाले डॉक्टरों को परमवीर चक्र जैसे सम्मान दिए जाएं। साथ ही उन्होंने चिंता जताई कि डॉक्टरों की किसी भी संघ या संगठन ने अब तक उन्हें सम्मानित नहीं किया, जिससे उनका मनोबल टूट सकता है। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा कि जब तक ऐसे भारत माँ के सपूत हैं, देश की शान को कोई खतरा नहीं। मनीष कश्यप के साथ हुई कथित मारपीट और उसके बाद डॉक्टरों द्वारा दी गई सफाई पर विहार के पूर्व DGP ने कटाक्ष किया है। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और सोशल मीडिया पर इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।