ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / bihar / Greater Patna: बिहार के लोगों के लिए गुड न्यूज, राजगीर-पुनपुन के बीच...

Greater Patna: बिहार के लोगों के लिए गुड न्यूज, राजगीर-पुनपुन के बीच बनेगा नया एयरपोर्ट, 3 साल में तैयार हो जाएगा ग्रेटर पटना

Greater Patna: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी है। राजगीर-पुनपुन के बीच नया एयरपोर्ट बनकर तैयार होने की संभावना है। इसके साथ ही 3 साल में ग्रेटर पटना बस जाएगा।

03-Mar-2025 11:38 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Greater Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पटना जिले की प्रगति यात्रा के दौरान 25 साल की जरूरतों को ध्यान में रख कर 32 परियोजनाएं तैयार की गयीं हैं। इन परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के साथ उनके काम को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गयी है। परियोजनाओं का क्रियान्वयन होने से तीन साल में पटना का कायापलट हो जाएगा। करीब 3 साल में ग्रेटर पटना बस जाएगा। इन परियोजनाओं पर लगभग 10,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शहर के साथ ग्रामीण इलाके में सड़कों की कनेक्टिविटी बढ़ने से विस्तार के साथ आवागमन में और अधिक सहूलियत होगी।


वहीं पुनपुन-राजगीर के बीच एक तीसरा एयरपोर्ट के निर्माण की संभावना है। एयरपोर्ट निर्माण की सैद्धांतिक सहमति का इंतजार हो रहा है। सहमति के बाद जमीन की तलाश की जायेगी। पटना के डीएम ने बताया कि पालीगंज में निबंधन कार्यालय काम शुरू करेगा। बाढ़ के उमानाथ मंदिर में 480 मीटर रिवर फ्रंट के साथ सीढ़ी घाट का निर्माण होगा। नगर विकास व पर्यटन विकास मिलकर काम करेगा। वहीं दीदारगंज से पुनपुन तक बांध पर सड़क निर्माण को लेकर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। डीएम ने बताया कि जेपी गंगापथ के विस्तार में शेरपुर व शाहपुर के पास कनेक्टिविटी होने से लोगों को काफी सुविधा होगी। गंगापथ के कोईलवर से मोकामा तक सात पुलों से जुड़ने पर उत्तर व दक्षिण बिहार के बीच आवागमन आसान होगा।


इसके साथ ही बाढ़ व पालीगंज को छोड़ कर शेष चार अनुमंडल क्षेत्रों में विस्तार के लिए जिला प्रशासन की ओर से ग्रेटर पटना बनाने का प्रस्ताव नगर विकास एवं आवास विभाग को दिया गया है। इससे टाउनशिप बसाने, उस क्षेत्र में सड़क, नाला-नाली,ड्रेनेज आदि का निर्माण हो सकेगा। सड़कों के निर्माण का काम लगभग डेढ़ साल में और बड़ी योजनाओं में जेपी गंगापथ, पटना रिंग रोड सहित अन्य बड़ी सड़कों का निर्माण दो साल से अधिक समय में पूरा होगा। स्वीकृत योजनाओं से संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।