ब्रेकिंग न्यूज़

तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज

Home / bihar / राज्यपाल और CM नीतीश ने दी स्व. रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि, RLJP ऑफिस...

राज्यपाल और CM नीतीश ने दी स्व. रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि, RLJP ऑफिस में कार्यक्रम का आयोजन

08-Oct-2021 01:16 PM

PATNA : पटना में RLJP के द्वारा लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल फागु चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी समेत कई दिग्गजों ने पहुंचकर स्व. रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की.


news image


आपको बता दें कि आज लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि है. पहली पुण्यतिथि के मौके पर आज पटना से लेकर दिल्ली तक में श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. पशुपति कुमार पारस राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष हैं और उन्होंने पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया है. पारस के साथ उनके भतीजे और समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज भी मौजूद हैं. 


news image


इस कर्यक्रम में शामिल होने बिहार के राज्यपाल फागु चौहान, सीएम नीतीश समेत तमाम दिग्गज बारी-बारी से पहुंच रहे हैं और स्व. रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. उधर अपने पिता रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि पर चिराग पासवान दिल्ली में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं. दिल्ली स्थित आवास पर आज पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया जाएगा. 


news image


चिराग पासवान और उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के तमाम नेता दिल्ली में हैं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडे, प्रधान महासचिव शाहनवाज अहमद कैफी समेत अन्य नेता इस वक्त दिल्ली में है. एक तरफ जहां पशुपति पारस पटना में कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं तो वहीं चिराग दिल्ली में.


आपको बता दें कि चाचा पशुपति कुमार पारस ने अपने भतीजे चिराग पासवान को रामविलास पासवान के पुण्यतिथि समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है लेकिन चिराग आज पटना नहीं आ रहे हैं. उनकी तरफ से खुद दिल्ली में कार्यक्रम रखा गया है.