ब्रेकिंग न्यूज़

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए

Home / bihar / government child scheme: बिहार में बच्चों के लिए राहत, हर महीने ₹4000 की...

government child scheme: बिहार में बच्चों के लिए राहत, हर महीने ₹4000 की स्कॉलरशिप योजना शुरू,जानिए किन बच्चों को मिलेगा फायदा

government child scheme: राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने ऐसे बच्चों के लिए मदद की योजना शुरू की है, जो अपने पिता के निधन या माता-पिता के तलाक के बाद सिर्फ मां के साथ रहते हैं। उन्हें हर महीने 4000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी|

21-May-2025 10:45 AM

By First Bihar

government child scheme:  बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने उन बच्चों के लिए एक नई सहायता योजना शुरू की है, जिनके पिता नहीं हैं या जो तलाकशुदा मां के साथ रह रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र बच्चों को हर महीने 4000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि उनको पढाई में कोई दिक्कत न हो | 


इस पहल की सूचना सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों, किलकारी बाल भवन और बच्चों पर काम करने वाली संस्थाओं दे दी  दी गई है। आयोग विचार कर रही  है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जाए।ताकि उनका समग्र विकास हो सके| 


बता दे कि इसके लिए आवेदन से जुडी प्रक्रिया ऑफलाइन होगी। इच्छुक लाभार्थियों को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। इसके बाद आवेदन की भौतिक जांच की जाएगी और पात्र पाए गए बच्चों को हर महीने राशि  प्रदान की जाएगी | 


बाल भवन ‘किलकारी’ और आंगनबाड़ी केंद्रों के कई बच्चों ने इस योजना के तहत आवेदन भी कर दिया है। सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे योजना की जानकारी छात्रों को दें, ताकि कोई भी बच्चा इस सहायता से वंचित न रह जाए। 


आयोग के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कई बच्चे ऐसे हैं जिनके पिता की मृत्यु हो चुकी है या तलाक के बाद वे मां के साथ रहते हैं। इन बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसीलिए यह योजना शुरू की गई है।अब तक 15,657 बच्चों की पहचान हो चुकी है, और आयोग जिलावार सूची तैयार कर रहा है। इन सूचियों के आधार पर बच्चों को श्रेणियों में बांटकर योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।