BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
12-Jan-2025 08:31 PM
By First Bihar
gopalganj crime news: बिहार में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। इस बार बदमाशों ने सोने-चांदी की दुकान को अपना निशाना बनाया है। महिला चोर के साथ मिलकर 5 बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी कर ली। घटना गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के बसडिला बाजार की है। जहां चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है।
सर्राफा व्यवसायी विश्वकर्मा प्रसाद की दुकान अंशु ज्वेलर्स में शनिवार की आधी रात को पांच की संख्या में अपराधी घुसे थे। बदमाशों ने बाउंड्री फांद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान के शटर को तोड़कर चोर आसानी से अंदर घुसे और लाखों का माल साफ कर आसानी से फरार हो गये। इस दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी के सेटअप बॉक्स को भी वो अपने साथ उखाड़ ले गये हालांकि बगल के दुकान में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में चोरों की करतूत कैद हो गयी।
जिसमें लुंगी पहने हुए कुछ लोगों के साथ सफेद साड़ी में एक महिला भी दिख रही है। इन लोगों ने ही मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सुबह जब दुकानदार को इस घटना की जानकारी हुई तो नगर थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की और अन्य सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच करने के बाद इस घटना के उद्वेदन में जुट गई। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि इस मामले में कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट