BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
17-Feb-2025 09:55 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज में गलत तरीके से ऑपरेशन करने से हुई महिला की मौत मामले में सोमवार को मीरगंज शहर के थाना रोड स्थित अल -शिफा हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। गोपालगंज डीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी।
उचकागांव सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश प्रताप सिंह, सीओ विकेश कुमार, मीरगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार व पुलिस बल की निगरानी में हॉस्पिटल को सील किया गया। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि जांच में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है। विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में पुलिस मौजूद रही।
बता दें कि सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी मनोहर मिश्रा की पत्नी शिल्पी मिश्रा की डिलीवरी होनी थी। पिछले 27 अक्टूबर 2024 को उसकी तबीयत खराब होने पर परिजन उसे मीरगंज शहर के थाना रोड स्थित अल शिफा हॉस्पिटल में ले गए। डॉक्टर ने 30 हजार में ऑपरेशन करने की बात कही। जिसके बाद शिल्पी मिश्रा को ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया। ऑपरेशन से उसने एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। बावजूद इसके डॉक्टरों ने उसे इलाज के नाम पर नर्सिंग होम में रोक कर रखा। काफी देर बाद जब उसकी हालत और बिगड़ गई तब डॉक्टर ने उसे गोपालगंज के एक निजी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया।
आनन फानन में परिजन उसे लेकर गोपालगंज ले जा रहे थे कि रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन हॉस्पिटल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मामले में महिला के पति मनोहर मिश्रा के बयान पर मीरगंज थाने केस दर्ज कराया गया था। जिसमें डॉ शाहिदा बेगम और उनके पति सोहराब आलम को आरोपित किया गया था। डीएम के आदेश के बाद नर्सिंग हम को सील किया गया। कार्रवाई के बाद उचकागांव सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि जच्चा की मौत के मामले में अस्पताल की लापरवाही सामने आई है। उसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इधर, नर्सिंग होम को सील करने की कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया।
नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट..