BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
10-Jun-2025 08:15 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बीते कुछ दिनों से लापता चल रहे आठ वर्षीय बच्चे का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बच्चे की तलाश में परिजन और पुलिस लगातार जुटे हुए थे, लेकिन आज करौली गांव के पास उसका शव मिलने से सभी स्तब्ध हैं।
मृतक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के हरपुर गांव का निवासी के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पहले अचानक लापता हो गया था, जिसके बाद परिजनों ने मीरगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। आज सुबह, करौली गांव के कुछ लोगों ने बच्चे का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मीरगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही गोपालगंज के एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं। हथुआ के एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। बच्चे का शव मिलने से हरपुर और करौली गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने और उन्हें कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन यह जरूरी है कि समाज भी बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक हो और उन्हें सुरक्षित माहौल प्रदान करने में अपना योगदान दे। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के कारणों का पता चल सके। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।