Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम
27-Dec-2025 04:26 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे वाली मंदिर में हुए चोरी कांड को लेकर कुचायकोट विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे उर्फ पप्पू पांडेय ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चोर का कोई जाति और धर्म नहीं होता। माई के क्रोध से कोई नहीं बचेगा। विधायक ने साफ शब्दों में कह दिया है कि इस कांड में शामिल सभी चोरों की गिरफ्तारी होगी और मां थावे भवानी का मुकुट, हार समेत चोरी गया हर सामान बरामद किया जाएगा।
कुचायकोट विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे उर्फ पप्पू पांडे ने कहा कि थावे मंदिर चोरी मामले में कोई भी अपराधी कानून से नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि इस कांड में शामिल हर एक व्यक्ति को पुलिस पकड़ेगी और चोरी की गई एक-एक वस्तु की बरामदगी सुनिश्चित होगी। विधायक ने भावुक अंदाज में कहा कि “यह सब मां थावे भवानी की कृपा है। जो भी इस चोरी में शामिल है, वह चाहे कहीं भी छिपा हो, कोई भी बच नहीं पाएगा।
मां के दरबार में अपराध करने वाला कभी सुरक्षित नहीं रह सकता।” उन्होंने यह भी कहा कि “अगर कोई व्यक्ति बीच में भी चोरी के सामान को छिपाने या इधर-उधर करने की कोशिश करेगा, तो वह भी पकड़ में आएगा। एक-एक चीज बरामद होगी, यह मेरा विश्वास ही नहीं, बल्कि सच्चाई है।”
मेडिकल कॉलेज को लेकर बड़ा ऐलान :-
विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे ने इस दौरान एक और अहम मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि थावे मैया के नाम पर चेनाब में मेडिकल कॉलेज बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “अगर चेनाब में मेडिकल कॉलेज बनेगा तो इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इलाज के लिए आने वाले लोग मां थावे भवानी का दर्शन भी कर सकेंगे। लोग यहां इलाज कराकर मां के दरबार में अपनी गुहार लगाएंगे।”
विधायक ने विश्वास जताते हुए कहा कि “यह मां की कृपा है कि यहां इलाज कराने वाले 99 प्रतिशत लोग स्वस्थ होकर लौटेंगे। मेडिकल कॉलेज अगर इधर-उधर बनेगा तो वह लाभ नहीं मिलेगा, जो चेनाब में बनने से मिलेगा।” थावे मंदिर चोरी कांड को लेकर विधायक के इस बयान के बाद साफ है कि राजनीतिक स्तर पर भी इस मामले को लेकर गंभीरता बनी हुई है। अब सबकी नजर पुलिस की अगली कार्रवाई और चोरी गए आभूषणों की पूर्ण बरामदगी पर टिकी हुई है।
REPORT: NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ