ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

Bihar News: RJD विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ दिया था बयान

Baba Bageshwar: बिहार में आरजेडी विधायक को जान से मारने की धमकी मिली है। बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ बयान देने के कारण उन्हें धमकी मिली है।

03-Mar-2025 12:10 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Baba Bageshwar: बिहार के गोपालगंज के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र  से आरजेडी विधायक प्रेम शंकर प्रसाद को जान से मारने की धमकी मिली है। बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ बयान देने के बाद विधायक को धमकी मिली है। विधायक ने धमकी मिलने के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है साथ ही एसपी को भी मामले की सूचना दी है।


विधायक प्रेम शंकर प्रसाद को यह धमकी एक वीडियो के जरिए दी गई, जिसमें धमकी देने वाले व्यक्ति ने विधायक पर हमला बोलते हुए गाली-गलौज की है। वीडियो के जरिए धमकी देने वाले आरोपी का नाम विकास सिंह है, जो गोपालगंज के बखरी गांव के प्यारेपुर पंचायत का निवासी है। धमकी देने वाला विकास सिंह फिलहाल फरार है। पुलिस ने एसआईटी गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


वीडियो में विकास सिंह ने बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री को लेकर विधायक द्वारा दिए गए बयान पर नाराजगी जताई। आपको बता दें कि विधायक ने कहा था कि बाबा उन्माद फैलाने के लिए बिहार आ रहे हैं। जिसके बाद विकास सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर विधायक को जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आपको बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 6 मार्च से 10 मार्च 2025 तक बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड के रामनगर स्थित श्री राम जानकी मठ में हनुमंत कथा का आयोजन करेंगे। इस दौरान उनका दिव्य दरबार भी लगेगा।