ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

बिहार बदलाव यात्रा के तहत गोपालगंज के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर, पहले दिन चार जनसभाओं को किया संबोधित

बिहार में व्यवस्था परिवर्तन कर जनता का राज स्थापित करने के लिए नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें। चुनाव में वोट लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिएगा। अगली बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें।

17-Jun-2025 08:33 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: बिहार बदलाव यात्रा के तहत गोपालगंज के तीन दिवसीय दौरे पर प्रशांत किशोर पहुंचे। पहले दिन प्रशांत किशोर ने चार जनसभाओं को संबोधित किया। PK ने पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले बड़ा हमला बोला। कहा कि मोदी जी को यहां आकर बताना चाहिए कि कब बिहार के बच्चों को मजदूरी करने के लिए गुजरात नहीं जाना पड़ेगा, गुजरात में फैक्ट्रियों की बात करते हैं और बिहार में 4 किलो अनाज की वो बातें करते हैं। 


जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार में संपूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से सिताब दियारा से शुरू की गई 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत आज गोपालगंज के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने विजयीपुर, भेरिया, पंचदेवरी एवं कुचायकोट में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी से उनके आगामी बिहार दौरे से पहले सवाल पूछा कि वो यहां आकर बताएं कि कब से हमारे बच्चों को मजदूरी करने के लिए गुजरात नहीं जाना पड़ेगा। 


उन्होंने कहा कि ये कोई नई बात नहीं है कि मोदी जी बिहार आ रहे हैं। बिहार में चुनाव आ रहे हैं इसलिए अब मोदी जी को सिर्फ बिहार ही दिखेगा। और यहां आकर वो गरीबों के पैसे से अपना और अपनी पार्टी का प्रचार करेंगे और हर बार की तरह 4 किलो अनाज और पाकिस्तान की बात करेंगे। लेकिन मोदी जी ये नहीं बताएंगे कि गोपालगंज में चीनी मिल कब शुरू होगी, वो ये नहीं बताएंगे कि कब से बिहार के बच्चों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा, वो ये नहीं बताएंगे कि बिहार के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था कब होगी।


प्रशांत किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने से लेकर जमीन की रसीद कटाने तक के लिए रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वह यहां लोगों को जागरूक करने आए हैं, उन्हें अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करना चाहिए। जनता इस बात से संतुष्ट है कि उसे पांच किलो अनाज, सिलेंडर और बिजली मिल रही है। लेकिन जनता यह नहीं सोचती कि उसके बच्चों को शिक्षा और रोजगार नहीं मिल रहा है।


उन्होंने जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। बिहार में व्यवस्था परिवर्तन कर जनता का राज स्थापित करने के लिए नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें। चुनाव में वोट लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिएगा। अगली बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें।


प्रशांत किशोर की जनसभाओं में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं जनसभा स्थल पर पहुंचने लगे थे और जन सुराज के सूत्रधार को सुनने के लिए उनमें काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शाल ओढ़ाकर और माला पहनाकर उनको सम्मानित किया।