राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
10-May-2025 08:42 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपलगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत देवापुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार से लापता एक युवा हार्डवेयर व्यवसायी रवीश कुमार पटेल का शव गंडक नदी से बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, और परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
गोपालगंज में लापता हार्डवेयर व्यवसाई का शव गंडक नदी से बरामद किया गया है। व्यवसायी शुक्रवार की सुबह से लापता था। उसके शव मिलने की सूचना जैसे ही मिली इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बरौली के देवापुर की है। मृतक व्यवसायी की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव के रवीश कुमार पटेल के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि 25 वर्षीय रवीश कुमार पटेल का बरौली के मिर्जापुर में लोहे के वेल्डिंग और हार्डवेयर का दुकान है। शुक्रवार की सुबह वह घर से दुकान के लिए निकला लेकिन दिन भर जब उसका पता नहीं चला तो घरवालों ने हर जगह उसकी तलाश की। फिर देर शाम उसके गुमशुदगी की सूचना बरौली थाना को दी गई।
मृतक के परिजनों का कहना है कि हर जगह उसकी तलाश की गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। फिर आज सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि एक युवक का शव गंडक नदी में तैर रहा है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने युवक की पहचान रवीश कुमार पटेल के रूप में की। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बरौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है।
मृतक के पिता और भाई ने बताया कि पहले रवीश कुमार को दुकान से कही अनजान जगह बुलाया गया है। फिर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई है। हत्या करने के बाद उसके शव को गंडक नदी में फेका गया है। परिजनों का दावा है कि मृतक में शरीर में गंडक नदी में कई घंटे पड़े होने के बाद भी पानी नहीं गया था। इसका मतलब है कि उसको पहले हत्या की गई है। फिर शव को नदी में फेका गया है। परिजनों ने हत्या कांड की निष्पक्ष तरीके से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई की मांग की है। वही इस संबंध में एसडीपीओ 2 अभय कुमार रंजन ने बताया कि युवक का शव बरामद किया गया है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।