ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

शिक्षक पर छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोप, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा, कार्रवाई की मांग

गोपालगंज के सरकारी स्कूल में आठवीं की छात्रा से शिक्षक पर नशे की हालत में अश्लील हरकत और मारपीट का आरोप लगा है। परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा किया। आरोपी शिक्षक फरार है, पुलिस ने जांच शुरू की।

07-Aug-2025 09:32 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: गोपालगंज में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा स्थित एक सरकारी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ नशे की हालत में अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा। 


जानकारी के मुताबिक, पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा है, जो रोज की तरह स्कूल पढ़ने गई थी। इसी दौरान शिक्षक अविनाश राय ने उसके साथ कथित रूप से आपत्तिजनक हरकत की। छात्रा के शोर मचाने पर अन्य छात्राओं ने भी विरोध जताया। आरोप है कि विरोध के बाद शिक्षक ने छात्रा के साथ मारपीट भी की। घटना की खबर जब छात्रा के तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छोटे भाई को हुई, तो उसने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। 


इसके बाद गुस्साए परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते स्कूल परिसर में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए कुचायकोट प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और सासामुसा के मुखिया शांतनु सिंह उर्फ प्रिंस सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। घटना के बाद से आरोपी शिक्षक अविनाश राय फरार बताया जा रहा है। 


परिजनों ने कुचायकोट थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि एचएम द्वारा भी आरोपी शिक्षक के खिलाफ लिखित आवेदन दिया गया है, जिसमें छात्राओं से अश्लील हरकत और मारपीट का उल्लेख किया गया है। इस पूरे मामले की रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजी जाएगी। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। अभिभावकों का कहना है कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित वातावरण में पढ़ने के लिए स्कूल भेजते हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितना सख्त कदम उठाता है।


नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट