BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
11-Aug-2025 08:52 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास सोमवार को पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़ हुई। यह आरोपी हाल ही में धर्मपरसा गांव में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में हुई लूट की वारदात में शामिल था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश बाएं घुटने में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर उसकी देखरेख में इलाज कर रहे हैं। पुलिस ने घायल आरोपी की पहचान छपरा जिले के सीरिश्तापूर, जनता बाजार गांव निवासी स्व. कृष्णा सिंह के 22 वर्षीय बेटे विकास सिंह कुशवाहा के रूप में की है। विकास सिंह पर हत्या, लूट, डकैती और अन्य कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि विकास सिंह कुशवाहा, जो धर्मपरसा ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है, एक और आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और जलालपुर गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठे (चिमनी) के निकट छापेमारी की। जैसे ही पुलिस टीम ने इलाके में कदम रखा, विकास ने पुलिस को देखते ही दो राउंड फायरिंग की, जिसमें से एक गोली पुलिस की गाड़ी में लगी। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें गोली विकास के बाएं घुटने में लगी। गोली लगने के बाद वह घायल होकर नीचे गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके पर दबोच लिया।
मौके से पुलिस ने एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किए हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि विकास किस किस वारदात में शामिल था और उससे पूछताछ जारी है। इसके अलावा पुलिस इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रही है और आगामी दिनों में अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान तेज किया जाएगा। इस घटना से स्थानीय जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि जिले में अपराध मुक्त माहौल बनाया जा सके।
गोपालगंज से नमोनारायण मिश्रा की रिपोर्ट