BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
06-Jul-2025 04:01 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज में मोहर्रम पर्व के मौके पर निकाले जा रहे ताजिया जुलूस के दौरान दो गांवों के बीच जमकर हिंसक झड़प हो गई। यह घटना माझा थाना क्षेत्र के छवही तकी गांव और सिकमी गांव के बीच हुई है। बताया जाता है कि रविवार को मोहर्रम पर्व के अवसर पर छवही तकी गांव के लोगों द्वारा ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसे पास के सिकमी गांव के ताजिया जुलूस के साथ रेलवे ढाला के समीप मिलाया जाना था।
लेकिन जुलूस मिलान के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। आरोप है कि सिकमी गांव के लोगों ने छवही तकी गांव के ताजियादारों पर रेलवे ढाला के पास रखे पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।
अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले को लेकर सिधवलिया एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि :- "मोहर्रम पर्व के जुलूस के दौरान छवही तकी और सिकमी गांव के लोगों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस को लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल क्षेत्र की स्थिति सामान्य है और पुलिस निगरानी कर रही है।" प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि कोई भी व्यक्ति अफवाह पर ध्यान न दे और शांति बनाए रखें। वहीं, पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी है ताकि दोबारा किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि पर्व और त्योहारों के नाम पर आपसी सौहार्द क्यों भंग होता है? ज़रूरत है कि समाज आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर एकजुटता और भाईचारे के साथ पर्व मनाए।
REPORT: NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ