BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
02-Dec-2025 01:09 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: गोपालगंज के चनाावे मंडल कारा में मंगलवार की सुबह डीएम पवन कुमार सिन्हा और एसपी अवधेश दीक्षित के नेतृत्व में संयुक्त रूप से की गई छापेमारी। अचानक हुई इस रेड से पूरा जेल प्रशासन सकते में आ गया।
सुबह-सुबह अधिकारियों का अचानक पहुंचना किसी को भी पूर्वानुमान नहीं था, जिसके कारण पूरे कारा परिसर में तत्काल हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने जेल के वार्डों, बैरकों और संवेदनशील हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसी दौरान एक कैदी के पास से मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई, जिसने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जेल में प्रतिबंधित सामान का मिलना न सिर्फ सुरक्षा की कमजोरी को उजागर करता है, बल्कि इसके पीछे संभावित लापरवाही और मिलीभगत के संकेत भी देता है। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने जेल परिसर की बेहद खराब साफ-सफाई और अव्यवस्था को भी नजदीक से देखा। जगह-जगह गंदगी, बदहाल व्यवस्था और लापरवाह सिस्टम को देखकर डीएम ने जेल प्रशासन को जमकर फटकार लगाई।
उन्होंने तत्काल व्यवस्था सुधारने और जिम्मेदार कर्मियों से जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। इस व्यापक छापेमारी अभियान में सदर SDO, सदर SDPO और अन्य वरीय अधिकारी भी शामिल रहे। अधिकारियों की टीम ने सभी संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की और पूरी कार्रवाई का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि जेल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ऐसे सघन निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे, और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज