ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

गोपालगंज में महावीरी जुलूस के दौरान अश्लील डांस, मुन्ना किन्नर ने मंच से उड़ाए नोट, वीडियो वायरल

नर्तकियों ने डीजे ट्रॉली पर अश्लील डांस किया। जिस रास्ते से यह जुलूस निकला वहां लेडी डांसर को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कानफाड़ू लाउडस्पीकर पर नर्तकियों ने जमकर ठुमके लगाये। वही मुन्ना किन्नर मंच से नोटों की बारिश करते नजर आई।

23-Aug-2025 04:01 PM

By First Bihar

GOPALGANJ:  गोपालगंज के हथुआ में निकाले गये महावीरी जुलूस के दौरान अश्लीलता का नजारा देखने को मिला। जुलूस के साथ चल रही डीजे ट्रॉली पर नर्तकियों ने भड़काऊ डांस किया, जिसे देखने के लिए सड़क के दोनों किनारों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कानफाड़ू संगीत और अश्लील गीतों पर नर्तकियों के ठुमकों को कई लोग मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए। 


इस दौरान हथुआ नगर पंचायत की निर्वाचित अध्यक्ष प्रतिनिधि और जिला पार्षद राम दर्शन प्रसाद उर्फ मुन्ना किन्नर भी मंच पर मौजूद रहीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वे मंच से बार-बार नोटों की बारिश करती दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम बरवां मैदान में आयोजित महावीरी जुलूस का हिस्सा था। वीडियो वायरल होते ही इलाके में चर्चाओं का माहौल बन गया है।


गोपालगंज में महावीरी जुलूस के दौरान नर्तकियों ने डीजे ट्रॉली पर अश्लील डांस किया। जिस रास्ते से यह जुलूस निकला वहां लेडी डांसर को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कानफाड़ू लाउडस्पीकर पर नर्तकियों ने जमकर ठुमके लगाये। वही मुन्ना किन्नर मंच से नोटों की बारिश करते नजर आई। बार बालाओं के डांस को लोग अपने-अपने कैमरे में कैद करते नजर आ रहे थे। डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।


वही हथुआ नगर पंचायत की निर्वाचित अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं जिला पार्षद राम दर्शन प्रसाद उर्फ़ मुन्ना किन्नर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हथुआ नगर पंचायत क्षेत्र के बरवां मैदान का है, जहां महावीरी जुलूस का आयोजन किया गया था। वीडियो में मुन्ना किन्नर बार-बार मंच से नोटों की बारिश करते हुए नजर आ रही हैं। 


यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। बता दें कि मुन्ना किन्नर का नाम हथुआ की राजनीति में नया नहीं है। वह पहले भी कई बार सुर्खियों में रह चुकी हैं। खास बात यह है कि उन्होंने हथुआ विधानसभा क्षेत्र 104 से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। अब इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जुलूस में नोटों की बारिश को लेकर कोई इसे दिखावे की राजनीति बता रहा है, तो कोई इसे परंपरा से जोड़कर देख रहा है। फिलहाल, यह वीडियो हथुआ और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है और लोग लगातार इसे सोशल मीडिया पर देख और साझा कर रहे हैं।