राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
30-Aug-2025 07:46 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज में एक व्यक्ति को जिंदा रहते मृत घोषित कर दिया गया है। ऐसा वोटर लिस्ट में किया गया है। हैरान करने वाला यह मामला बिहार में हुए मतदाता पुनरीक्षण के बाद सामने आया है। जहां कई जिंदा लोगों को मृतकों की सूची में डाल दिया गया है। अब ऐसे लोग यह फरियाद कर रहे हैं कि ‘साहब, हमें मृतकों की सूची से निकालिए हम अभी जिंदा हैं।’
गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण यानी SIR के बाद गोपालगंज जिले में यह चौंकाने वाली हकीकत सामने आई है। 55 वर्षीय मदन प्रसाद, जो हीरा पाकड़ गांव के रहने वाले हैं। पिछले कई दिनों से अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोटर लिस्ट देख रहे हैं। लेकिन हर बार उन्हें मायूसी ही हाथ लगती है। क्योंकि इस बार उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। बल्कि मृतकों की सूची में शामिल कर दिया गया है।
मदन प्रसाद ने चुनाव आयोग से यह गुहार लगाई है कि साहब “मैं अभी जिंदा हूँ, हर चुनाव में वोट करता आ रहा हूँ। लेकिन इस बार मुझे मृत दिखा दिया गया है। अब मैं कैसे वोट डालूंगा? मदन प्रसाद ने कहा कि उन्होंने अपना वोटर आईडी, आधार कार्ड तक दिखाया। बीएलओ और संबंधित अधिकारियों से भी गुहार लगाई लेकिन अब तक उनका नाम मृतकों की सूची से बाहर नहीं निकाला गया है।
बता दें कि आने वाले महीनों में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इस तरह की गड़बड़ी विपक्ष को एक बड़ा मुद्दा थमाती दिख रही है। विपक्ष ने SIR यानी विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि जिंदा लोग अपनी पहचान साबित करने के लिए भटक रहे हैं और कह रहे हैं कि साहब, हमें मृतकों की सूची से निकालिए। वही इस संबंध में सदर एसडीएम अनिल कुमार का कहना है कि किसी कारणवश मदन प्रसाद का नाम मृतकों की सूची में चला गया था, जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली उनका फार्म 6 भरकर बीएलओ के द्वारा सत्यापित कर दिया गया है। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में उनका नाम जुट जाएगा।
गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र रिपोर्ट