Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम
13-Jan-2026 02:31 PM
By First Bihar
GOPALGANJ :- बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन इसकी जमीनी हकीकत क्या है, यह किसी से छिपी हुई नहीं है। शराबबंदी वाले बिहार में आए दिन शराब तस्कर पकड़े जा रहे हैं और भारी मात्रा में शराब भी बरामद किए जा रहे हैं। शराब बंद होने के बाद अब तो लोग सूखा नशा भी करने लगे हैं। शराब की होम डिलीवरी बेखौफ हो रही है और तस्करी के नए-नए हथकंडे भी अपनाए जा रहे हैं, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि बिहार में शराब पूरी तरह से बंद नहीं है। अब शराब बरामदगी का एक और मामला बिहार के गोपालगंज से सामने आई है। जहां गोपालगंज पुलिस ने शराब तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर तस्करों ने नया तरीका तस्करों ने अपनाया है लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी चाल नाकाम साबित हो गयी। मकर संक्रांति में इस्तेमाल होने वाले गुड़ के बीच शराब की बोतलें छिपाकर बिहार लाई गयी थी। गोपालगंज के कुचायकोट थाना पुलिस ने गुड़ के कार्टून की आड़ में छुपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, कुचायकोट थानाअध्यक्ष दर्पण सुमन को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के तमकुही रोड से एक पिकअप वाहन के जरिए गोपालगंज जिले में अवैध शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच-27 पर भठवां मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। जब वाहन की तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई। पिकअप में गुड़ के कार्टून लदे हुए थे, लेकिन जब कार्टूनों को खोलकर देखा गया तो उसके अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। कुल मिलाकर पुलिस ने 927.720 लीटर विदेशी शराब जब्त की है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब उत्तर प्रदेश के तमकुही रोड से लाई जा रही थी, जिसे गोपालगंज जिले के थावे–मिरौलीपुर और मीरगंज इलाके में सप्लाई किया जाना था। प्रभारी एसपी सह डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि “कुचायकोट थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक पिकअप वाहन से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर एनएच-27 भठवां मोड़ के पास कार्रवाई की गई। जांच के दौरान गुड़ के कार्टून में छुपाकर लाई जा रही 927.720 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
आगे की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।" पुलिस का कहना है कि इस शराब तस्करी के पीछे किसी बड़े नेटवर्क की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल है। गोपालगंज पुलिस ने साफ कर दिया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
REPORT: NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ