राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
18-Jun-2025 03:41 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मदरवानी गांव में शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है। पुलिस की छापेमारी टीम पर गांव वालों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे थानाध्यक्ष जय हिंद समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।
मामले की जानकारी के अनुसार, फुलवरिया थानाध्यक्ष जय हिंद के नेतृत्व में एक पुलिस टीम मदरवानी गांव में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ छापेमारी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस टीम पर पत्थरबाजी और लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया और गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस बल को और बुलाया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के बाद पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी अभियान जारी है। घटना के बाद गिरफ्तार एक आरोपी की थाना परिसर में तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अवधेश दीक्षित ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी को गंभीर बीमारी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है, जो मौत के सही कारणों की पुष्टि करेगी। इस पूरी घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। लोगों की आशंका और आक्रोश को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में लगातार सघन छापेमारी और जांच अभियान चल रहा है। पुलिस स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि हमले की साजिश में शामिल असल चेहरे सामने आ सकें।
SDPO ने बताया, हम हमलावरों की पहचान कर चुके हैं। कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और शेष फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ़्तार किया जाएगा। कानून व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब माफिया लगातार सक्रिय हैं। इस घटना ने प्रशासन को एक बार फिर कड़े रुख की ओर मोड़ा है। पुलिस और प्रशासन अब इस मामले को केवल एक मुठभेड़ की तरह नहीं, बल्कि एक संगठित आपराधिक साजिश के रूप में देख रहे हैं।
फुलवरिया क्षेत्र में हुई यह घटना न केवल पुलिस प्रशासन की चुनौतियों को उजागर करती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि शराब माफिया कितने संगठित और हिंसक हो सकते हैं। आने वाले दिनों में इस केस की प्रगति और पुलिस की कार्यवाही पर पूरे राज्य की नजरें रहेंगी।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा