ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला: गोपालगंज में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा गांव में भूमि विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है।

29-May-2025 04:24 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: बिहार में जमीन विवाद को लेकर हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए बिहार सरकार सर्वे करा रही है। इस काम के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में करीब 10 हजार कर्मचारियों और अधिकारियों की बहाली नीतीश कुमार ने की है। लेकिन इसके बावजूद आज भी जमीन को लेकर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना किसी ना किसी जिले से जमीन विवाद में हिंसा का मामला सामने आ रहा है. 


इस बार बिहार के गोपालगंज से एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें जमीन के टुकड़े के लिए दो पक्ष आपस में भिड़ गये। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट चले। इस दौरान कुछ लोग चोटिल भी हो गये। सोशल मीडिया पर वायरल यह फुटेज गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा गांव का है जहां जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।


वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने खड़े हैं और बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, कुछ देर बाद एक पक्ष लाठी-डंडे लेकर घटनास्थल पर पहुंच जाता है और बिना किसी वार्ता के ही दूसरे पक्ष पर अचानक हमला कर देता है। इस हमले में लाठी-डंडों का जमकर प्रयोग होता है और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़ते हैं।


 वीडियो में यह भी दिख रहा है कि हमला करने वाले पक्ष के लोग विरोधी समूह को दौड़ाते हुए मारपीट कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों के बीच तनाव की स्थिति पैदा कर दी है। लोग इस हिंसक घटना को लेकर चिंतित हैं और इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि इस गंभीर मारपीट की घटना के बावजूद अभी तक किसी पक्ष के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। 


स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी।गोपालगंज जैसे कई जिलों में जमीनी विवाद अक्सर हिंसक संघर्ष में बदल जाते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था की समस्या बढ़ती जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के विवादों को सुलझाने के लिए स्थानीय प्रशासन को तेजी से और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है ताकि साम्प्रदायिक और सामाजिक शांति बनी रहे।



REPORT: NAMO NARAYAN MISHRA