राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
15-Jul-2025 07:59 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज जिले के हथुआ थाना अंतर्गत छोटकी बगही गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब देर रात एक ही परिवार के करीब एक दर्जन लोग अचानक बीमार हो गए। परिवार के लोगों ने बताया कि सभी ने रात में एक साथ भोजन किया था। जिसमें रोटी और आलू-चना की सब्जी बनाई गई थी। लेकिन खाना खाने के कुछ समय बाद ही सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।
बीमार पड़ने वालों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हैं। एक के बाद एक परिवार के सदस्य चक्कर, उल्टी और दस्त की शिकायत करने लगे। परिवार में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से सभी को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी मरीजों को सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। फिलहाल सभी पीड़ितों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सभी की हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है।
जिनकी तबीयत खराब हुई उनमें महताब आलम, अख्तरी खातून, नजरुल इस्लाम, रुकैया परवीन, जेबा परवीन सहित करीब एक दर्जन लोग शामिल हैं। सदर अस्पताल के डॉक्टर डॉ. शिवशंकर कुमार ने बताया कि बीमार सभी लोगों को फूड प्वाइजनिंग हुआ है। लक्षण देखकर यही प्रतीत होता है कि भोजन में किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट रही होगी। सभी मरीजों का इलाज जारी है और सभी की हालत अब स्थिर है।
सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर फूड प्वाइजनिंग की असली वजह क्या थी। फिलहाल राहत की बात ये है कि सभी मरीज खतरे से बाहर हैं, लेकिन ये घटना एक बड़ी चेतावनी है कि भोजन की गुणवत्ता को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गया है।
REPORT- NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ