BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
03-Dec-2025 07:32 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं है। सरकार लगातार ऐसे जमीनों को चिन्हित कर रही है, और वहां बुलडोजर भेजकर अतिक्रमण को हटवा रही है। गोपालगंज में तो सरकारी पोखर की जमीन पर लोग कब्जा जमाये हुए थे। जिसे आज खाली कराया गया। वहां सुबह से ही बुलडोजर की कार्रवाई की गयी और सरकारी जमीन पर कब्जा जमाये लोगों को वहां से हटाया गया।
सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन लगातार कई जिलों में कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। गोपालगंज के यादोपुर दुखारन पंचायत के यादवपुर दुकान गांव में प्रशासन का बुलडोजर बुधवार को पहुंचा जहां अवैध अतिक्रमण को हटाने और सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की गयी। जिला प्रशासन की माने तो जिस जमीन पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, वह पोखरा (सरकारी जलस्रोत) की भूमि है।
इस पोखर में दोबारा पानी लाने के लिए अतिक्रमण हटाना बेहद जरूरी था। सरकारी जमीन पर कब्जा जमाये बैठे लोगों को दो बार नोटिस दिया गया यह कहा गया कि जल्द से जल्द सरकारी जमीन को खाली करें लेकिन इन्होंने इसे अनसुना कर दिया और सरकारी जमीन पर डटे रहे। सदर सीओ रजत कुमार बरनवाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से दूसरी बार नोटिस जारी की गयी। लोगों को हिदायत दी गयी कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण खुद से हटा लें। चेतावनी देने के बावजूद जब कब्जा नहीं हटाया गया, तब जिला प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ गया।
उन्होंने बताया कि सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने वर्षों से झोपड़ी, खटाल बनाकर कब्जा कर रखा था। इन सभी लोगों के पास पहले से ही अपना पक्का निजी मकान है। लेकिन फिर भी सरकारी जमीन पर कब्जा जमाये बैठे थे। इन सभी को वहां से हटाया गया। इस कार्रवाई के दौरान किसी का प्राइवेट मकान नहीं तोड़ा गया है सिर्फ सरकारी जमीन पर बनी झोपड़ियों को बुलडोजर से हटाया गया है।
सदर सीओ रजत कुमार बरनवाल ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों ने केवल झोपड़ी और खटाल बनाकर पोखर की जमीन को घेर रखा था। इसी को हटाया गया है। अभी आगे भी इन्हें सरकारी जमीन से हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। अब शहरी क्षेत्रों में भी जल्द ही बुलडोजर चलेगा। सदर सीओ रजत कुमार बरनवाल ने बताया कि यादोपुर दुखारन में पोखर पर अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहेगा। साथ ही शहर के अन्य हिस्सों में जहां-जहां अतिक्रमण है, वहां भी कार्रवाई की जाएगी।
REPORT: NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ

