BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
24-Mar-2025 06:13 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज में इंजीनियरिंग के छात्र ने बड़ा कदम उठा लिया है। कॉलेज में ही सिलिंग फैन से लटक कर अपनी जान दे दी है। कॉलेज से छात्र की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। गले में फंदा डालकर उसने आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।
मृत छात्र की पहचान लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र पिपरिया गांव निवासी सुन्दरम कुमार के रूप में हुई है। मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन मामले में जांच चल रही है। घटना विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज की है।
बताया जाता है कि लखीसराय का सुन्दरम कुमार विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया स्थित कॉलेज में मृतक इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था। सोमवार की सुबह सुन्दरम ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। छात्र के साथ पढ़ने वाले अन्य छात्रों ने घटना जानकारी कॉलेज प्रबंधन को दी। छात्र की आत्महत्या की खबर सुनते ही पूरे कॉलेज में हड़कंप मच गया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इंजीनियरिंग के छात्र की खुदकुशी की सुचना मिलते ही पुलिस ने पूरे कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है। वही फोरेंसिक टीम भी पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। साईबर डीएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ अवंतिका दिलीप कुमार ने बताया कि एक इंजीनियरिंग के छात्र ने कमरे में छत के पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट