BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
17-Nov-2025 10:13 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मीरगंज थाना क्षेत्र के पांडेय समईल गांव में देर रात सनसनीखेज वारदात हुई है। अज्ञात अपराधियों ने BSF के जवान के घर में घुसकर महिला की नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतका की पहचान सविता देवी, पति मुन्ना यादव के रूप में हुई है।
घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हर ऐंगल से मामले की जांच में जुटी है और हत्या के संभावित कारणों को लेकर कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। शुरुआती जांच में सीलबंद वाद-विवाद (सी-विवाद) और जमीन विवाद की आशंका सामने आ रही है।
मीरगंज थाना क्षेत्र के पांडेय समईल गांव में, जहां बीती रात गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहशत में। यहां अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर सविता देवी को बेरहमी से गोलियों से भून डाला। घटना इतनी अचानक हुई कि परिवार के लोग संभल भी नहीं पाए। गोली लगते ही मौके पर ही सविता देवी की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि “कल संध्या लगभग 6 बजे पांडेय समईल गांव में महिला की हत्या की सूचना मिली। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शुरुआती जांच में सी-वाद एवं जमीन विवाद की बात सामने आ रही है। अनुसंधान जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों की पूरी पुष्टि की जा सकेगी।”
पुलिस संभावित आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करा कर रिपोर्ट का इंतजार, पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ जारी, पुरानी रंजिश और जमीन विवाद के एंगल से जांच। मोबाइल कॉल डिटेल और आसपास के CCTV की जांच की जा रही है।
आरोपियों की पहचान के लिए टीम गठित। फिलहाल हत्या के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जमीन विवाद को लेकर बड़ा एंगल पुलिस की नजर में है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही इस हत्या कांड का खुलासा कर दिया जाएगा और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट