BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
06-May-2025 10:41 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच चाकूबाजी हुई। इस चाकूबाजी में 15 साल के किशोर की मौत हो गयी। जबकि दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गये। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल हो गया। आक्रोशित भीड़ ने दो बाइक को आग के हवाले कर दिया और मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव कर दिया।
घटना के बाद गांव में तनाव, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
घटना की सूचना मिलते ही हथुआ एसडीएम और एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। गांव में कैंप कर रही पुलिस टीम स्थिति पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या हिंसा को रोका जा सके।
कैसे हुआ विवाद?
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने 15 वर्षीय किशोर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।
भीड़ हुई बेकाबू, पुलिस पर हमला
किशोर की मौत की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और दो मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस बल पर भी पथराव किया गया, जिससे कुछ पुलिसकर्मी हल्के रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।