ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

Bihar School News: शिक्षा मंत्री के गृह जिले में स्कूली छात्रों को बना दिया मजदूर, पढ़ाई के बदले मासूम बच्चों से उठवाई बोरियां; Video Viral

Bihar School News: बिहार का शिक्षा विभाग लाख कोशिश कर ले लेकिन स्कूलों की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है. लगातार एक्शन के बावजूद बिहार के शिक्षक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं.

18-May-2025 01:46 PM

By FIRST BIHAR

Bihar School News: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के गृह जिले गोपालगंज में एक सरकारी स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूली बच्चे स्कूल के लिए आई राशन की बोरियां ढोते नजर आ रहें। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।


वायरल वीडियो कटेया प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पूरे मामले की जांच का आदेश दे दिए हैं। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के विधानसभा क्षेत्र में सरकारी स्कूल के इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि कैसे चावल की बोरियां बच्चों से उठवाकर स्कूल में रखवाई जा रहीं हैं। 


जिन हाथों में किताबें होनी चाहिए, उन बच्चों के हाथों में प्रधानाध्यापक ने बोरियां थमा दी, तो सवाल उठना स्वाभाविक भी है। स्कूल में शिक्षा लेने गए बच्चों से प्रधानाध्यापक भरत कुमार गुप्ता बोरियां उठवा रहे हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया है, प्रधानाध्यापक से शॉ कॉज किया गया है। शॉ कॉज का जवाब आते ही कार्रवाई की जाएगी। देखने वाली बात होगी कि शिक्षा विभाग क्या एक्शन लेता है।