BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
24-Apr-2025 12:26 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में बीच सड़क अचानक एक स्कूटी ब्लास्ट हो गई। पटाखा-बारूद से भरी स्कूटी अचानक चलती सड़क पर ब्लास्ट कर गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना थावे थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के पास एनएच-531 की है। ब्लास्ट के दौरान स्कूटी पर सवार बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ब्लास्ट होने के बाद बारूद की चिंगारी से आसपास की दो झोपड़ी में भीषण आग लग गई। घटना के बाद एनएच पर अफरातफरी मच गई और वाहनों का परिचालन बंद हो गया। दरअसल स्कूटी की डिक्की में बारूद रखा हुआ था। ब्लास्ट से स्कूटी के चिथड़े उड़ गए। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से स्कूटी और घरों में आग पर काबू पाया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार, मीरगंज थाने के मीरगंज सोनार टोली निवासी मिथुन सोनी पटाखा बेचने का काम करते हैं। गुरुवार को वह शादी ब्याह के लिए पटाखे की सप्लाई करने थावे जा रहे थे। अभी वे एन एच 531 पर उचकागांव थाने के सदासी राय के तोला के पास पहुंचे ही थे कि तभी झोले में रखा पटाखा अचानक गरम होकर ब्लास्ट करने लगा।
हादसे में मिथुन सोनी, 25 वर्ष और उनकी 3 वर्षीय भतीजी आरोही कुमारी बुरी तरह झुलस गईं। लोगों ने बताया कि हादसे के कारण बादशाह महतो और चनेशर महतो की तीन झोपड़ी भी जलकर खाक हो गयी। वहीं घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और मुआवजा को लेकर सड़क जाम कर दिया। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने सड़क जाम छुड़ाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।