BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
09-Mar-2025 03:45 PM
By First Bihar
Bihar news: होली में अगर घर आ रहें है तो ट्रेनों में सतर्कता बरतने की जरुरत है वरना आप भी नशाखुरानी के शिकार हो सकते है। दरअसल, बिहार-यूपी की ट्रेनों में नशाखुरानी गिरोह काफी सक्रिय हो गए है। होली का त्योहार नजदीक है और दूसरे राज्यों में रहने वालों की घर वापसी पर काफी भीड़ से ट्रेनों में बढ़ने वाली है। खास अवसर पर नशाखुरानी गिरोह काफी अधिक एक्टिव दिखते हैं। गोपालगंज में रेल पुलिस ने एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो रेलयात्रियों को नशा खिलाकर उनका सामान लूटते है। पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने उन्होंने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।
थावे रेल पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नशाखुरानी गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है। दोनों मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं। वहीं जीआरपी ने दोनों की तलाशी ली तो इनके पास से नशे की गोलियां, मोबाइल और यात्रियों से लूटे हुए सामान आदि बरामद किए गए हैं। साथ ही होली और ईद को देखते हुए जीआरपी ने निगरानी तेज की है. जिस कारण दोनों बदमास पकड़े गए।
रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मो. सदरे आलम और महताब आजम के पास से दो ट्रॉली बैग, दो पिट्ठु बैग, आठ मोबाइल, नशा वाली 50 गोलियां और चाय पिलाने वाला थर्मस मिला है। जो यात्रियों से लूटा हुआ सामान है। दोनों से पूछताछ के बाद पता चला कि ये नशाखुरानी गिरोह के सदस्य हैं।
दोनों बदमाश के पास लखनऊ से गोरखपुर का टिकट बरामद हुआ है। ये मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, छपरा, सुगौली, लखनऊ, गोरखपुर आदि स्टेशनों पर करीब एक साल से यात्रियों को नशा खिलाकर लूटते थे। पूछताछ के दौरान मो. सदरे आलम ने बताया कि उसने सुगौली स्टेशन से यात्रियों से मोबाइल-लैपटॉप आदि लूटकर तबरेज आलम को बेच दिए है।
गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को बताया है कि वो यात्रियों से पहले मेल-मिलाप करके नजदीकी बढ़ाते हैं। उसके बाद चाय में नशे की गोली देकर उन्हें बेहोश कर देते हैं और फिर उनका सामान लेकर अगले स्टेशन पर उतर जाते हैं। उसके बाद दूसरे यात्रियों को ये टारगेट करते हैं और अपना शिकार बनाते हैं।