ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

Bihar News: भड़के हुए हैं पप्पू यादव, तेजश्वी और चिराग पासवान पर साधा निशाना; जानिये पूरा मामला

Bihar News: पप्पू यादव ने आगे कहा कि हमको पता नहीं है कि गोपालगंज का यादव और कहां-कहां का यादव किसको वोट देता है. इतना बड़ा जयप्रकाश हत्याकांड हुआ कोई आया क्या?

20-Jan-2025 01:01 PM

By First Bihar

Pappu Yadav News: गोपालगंज में दो दिन पहले बदमाशों ने अरविंद यादव नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी. रविवार (19 जनवरी) को गोपालगंज पहुंचे पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इस मौके पर पप्पू यादव ने बिना नाम लिए आरजेडी नेता तेजश्वी यादव और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर जमकर निशाना साधा. साथ ही पूर्णिया सांसद यादव समाज पर भी जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि कहने लगे कि हम कुछ भी कहेंगे तो यादव समाज में मेरी बात तो सुनेंगे नहीं, वह उन्हीं की सुनेंगे जो कभी देखने भी नहीं आते हैं.

पप्पू यादव ने कहा कि हमारे कुछ करने से क्या गोपालगंज में हत्या खत्म हो जाएगी? यह लोग वोट तो अपने-अपने जात को देते हैं. अपराधियों को टिकट दिया जाएगा और वोट यह लोग उसको दे ही देंगे. वोट कोई लालू यादव को दे देगा तो कोई किसी और को देगा. उन्होंने कहा कि पप्पू यादव वोट के लिए कहीं नहीं जाता है.

पूर्णिया सांसद ने आगे कहा कि हमको पता नहीं है कि गोपालगंज का यादव और कहां-कहां का यादव किसको वोट देता है. इतना बड़ा जयप्रकाश हत्याकांड हुआ कोई आया क्या? ड्रामा करके चले गए. उन्होंने तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा कि इतनी बड़ी-बड़ी घटना घट जाती है कहीं जाते भी हैं क्या? बिना संवेदना के ही पूरा यादव उनको वोट देता है तो वह कहीं क्यों जाएंगे?

केंद्रीय मंत्री और सांसद चिराग पासवान पर भी बिना नाम लिए पप्पू यादव ने हमला किया. कहा कि सीवान-गोपालगंज में जो चुनाव लड़ते हैं वह महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस हैं क्या? ये हेलीकॉप्टर से आते हैं पार्टी में जॉइन कराने के लिए. यह जितने बड़े-बड़े शूटर हैं इनको आप एमएलए-एमपी बनाना चाहते हैं. गोपालगंज, सीवान और छपरा की जो राजनीतिक परिभाषा है वह हम जानते हैं.