ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

Bihar News: बिहार में वोट डालकर लौट रहे परिवार पर हमला, भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को भी पीटा

Bihar News: बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद गोपालगंज में तीन जगह मारपीट की घटना हुई है। यहां बुचेया में दलित परिवार को भाजपा को वोट देने पर पीटा गया है..

07-Nov-2025 01:37 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में तनाव फैल गया है। यहां सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया गांव में एक दलित परिवार पर हमला हुआ है। पीड़ितों का कहना है कि वे मतदान केंद्र से वोट डालकर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में कुछ लोग आए और भाजपा को वोट देने का आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी।


इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। इनमें मानेश राम और उनके परिवार के दो अन्य सदस्य शामिल हैं। घायलों को तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पीड़ितों ने हमलावरों की सूची दी है जिसमें अखिलेश यादव और विशाल यादव का नाम शामिल है। पूरा परिवार अब घर में कैद हो गया है और वे बाहर निकलने से डर रहे।


एसडीपीओ राजेश कुमार ने इलाके में अन्य कई घटनाओं की पुष्टि भी की है। उन्होंने बताया कि बैकुंठपुर थाने के बंगरा गांव में संजीत मिश्रा, महम्मदपुर थाने के देवकुली में सुमन सिंह और सिधवलिया के बुचेया में दलित परिवार पर हमला हुआ है। तीनों जगहों पर अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई हैं। कुछ शिकायतों में आरजेडी समर्थकों पर भाजपा वोटरों को पीटने का भी आरोप है। एसडीपीओ ने कहा कि घायलों से लिखित बयान लिए जा रहे हैं। जांच पूरी होने पर मुकदमा दर्ज होगा।


भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी देर शाम अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर उन्होंने पूरी जानकारी ली है। मिथिलेश ने आरजेडी के मौजूदा विधायक प्रेम शंकर यादव पर भी निशाना साधा। उनका कहना था कि हार नजर आने पर उनके समर्थक हताश हो गए हैं और भाजपा समर्थकों को निशाना बना रहे हैं। तिवारी ने जिला प्रशासन से 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।


पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। बैकुंठपुर, सिधवलिया और महम्मदपुर थानों की टीमें गांव-गांव गश्त कर रही हैं। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि किसी भी अफवाह पर तुरंत एक्शन लें। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। बैकुंठपुर में मतदान शांतिपूर्ण रहा था लेकिन अब चुनाव बाद की इन घटनाओं ने माहौल गरमा दिया है। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जाएंगे।