BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
15-Jan-2025 04:29 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले में शराब तस्करी की सूचना देने के शक में एक युवक को गोली मारी गयी। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिरसा मानपुर गांव की है। गोली युवक के नाक के पास लगी है जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
घायल की पहचान बैकुंठपुर थाने के सिरसा बिजुरपुर गांव निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र हिमांशु सिंह के रूप में हुई है। घायल युवक ने बताया कि बैकुंठपुर थाने की पुलिस ने पांच दिन पहले शराब की बरामदगी के लिए छापेमारी की थी। पुलिस की छापेमारी में शराब तस्कर पकड़ा गया और शराब की बरामदगी हुई।
आरोप यह है कि पुलिस की कार्रवाई के बाद शराब तस्कर को हिमांशु के बारे में मुखबिर होने का शक हुआ और उसके साथ घर से बुलाकर मारपीट की गयी। मारपीट के दौरान अपराधियों ने फायरिंग की जिसमें गोली नाक को जख्म पहुंचाते हुए बाहर निकल गयी और घटना के बाद अपराधी फरार हो गये।
आसपास के लोगों की मदद से जख्मी युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया वहां से रेफर किये जाने पर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस गोली मारने की पुष्टि नहीं कर पा रही है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ 2 अभय कुमार रंजन ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर दोनों में मारपीट हुई थी। गोली मारे जाने की बात सामने नहीं आयी है। पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट