पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
26-Aug-2025 03:55 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी है, शराब पीने और बेचने दोनों पर सख्त मनाही है, कानून को तोड़ने पर सजा का भी प्रावधान है। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि आए दिन शराब बरामद होता है और पीने वाले और बेचने वाले भी पकड़े जाते हैं। वही शराब बंद होने के बाद लोग सुखा नशा करने लगे हैं।
स्मैक और गांजा सहित कई नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे हैं। बिहार में आए दिन शराब के साथ-साथ गांजा और स्मैक पकड़ा जा रहा है। ताजा मामला गोपालगंज का है जहां गांजा तस्कर ने लग्जरी कार में तहखाना बना दिया और उसमें छीपाकर गांजे की बड़ी खेप पहुंचाने में लगे थे लेकिन तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
कुचायकोट थाने की पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 किलो से अधिक गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा बलथरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध कार रजिस्ट्रेशन नंबर UP 54 X 5657 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में 75.800 किलोग्राम गांजा, नगद ₹4,200 रुपये, दो मोबाइल फोन तथा तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद हुई। इसके साथ ही मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान
शिवा सहनी, पिता - मिरखूनी सहनी, निवासी - सरस्वती कॉलोनी, भोला रानी, थाना रूद्रपुर, जिला उधमसिंह नगर (उत्तराखंड), रमेश सहनी, पिता - हदया सहनी, निवासी - सरस्वती कॉलोनी, भोला रानी, थाना रूद्रपुर, जिला उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) एवं शंभू कुमार सहनी, पिता - हरेन्द्र सहनी, निवासी - दरवॉ, थाना ताजपुर, जिला समस्तीपुर (बिहार)। पुलिस पूछताछ में तस्करों ने स्वीकार किया है कि वे गांजा की यह बड़ी खेप मुजफ्फरपुर (बिहार) से रामपुर (उत्तर प्रदेश) ले जा रहे थे।
बरामद सामान
गांजा – 75.800 किलोग्राम, कार - 01, नगद – 4,200 रुपये एवं दो मोबाइल। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। कुचायकोट थाना की इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा की बरामदगी से तस्करी नेटवर्क को तगड़ा झटका लगा है।
नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट